Let’s travel together.

महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत

0 103

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा पर स्थित तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से जैन समाज के लोगों ने सोमवार को प्रातः काल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बच्चे ,बूढ़े ,बुजुर्ग, महिलाएं, छोटी-छोटी बच्चियों ने भाग लिया।

शोभा यात्रा फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के बीच निकाली गई। शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय वातावरण में रंग दिया। शोभा यात्रा फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से प्रारंभ होकर दीवानगंज तलाव से होते हुए भवानी चौक पर स्थित श्री शांति दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंची। आगे आगे डीजे बज रहा था पीछे समाज के लोग जयकारे और नाचते गाते हुए चल रहे थे शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया।

शांति दिगंबर जैन मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा वापस तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में दीवानगंज, अंबाडी,देहरी और आसपास के जैन समाज के लोग मौजूद रहे। जैन समाज के लोगों का कहना है कि भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच नियम स्थापित किए, जिन्हें हम पंच सिद्धांत के नाम से जानते हैं। ये पांच सिद्धांत हैं- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह। जीवन में इन पांच सिद्धांत अपनाकर मनुष्य अपना जीवन साकार कर सकता है।
हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल महावीर जयंती सोमवार को मनाई गई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। कहा जाता है कि 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए। घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके बाद ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान महावीर ने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश दिए। जैन संप्रदाय के लोगों के लिए महावीर जयंती बहुत ही खास मानी जाती है। महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के लोग प्रभात फेरी, अनुष्ठान और शोभायात्रा निकालते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811