Let’s travel together.

जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज

0 30

– शिवपुरी में जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले प्रगतिशील किसान और शिवपुरी ऑर्गेनिक के पार्टनर महिमा भारद्वाज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में रखी मांग

– जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं महिम, अब जैविक सब्जियां भी लोगों को कराएंगे उपलब्ध

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के प्रगतिशील किसान महिम भारद्वाज की केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार से मांग है कि जैविक खेती का उत्पादन करने वाले किसानों को भावांतर जैसी योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। प्रगतिशील किसान महिम भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में जैविक खेती से उत्पादित फैसलें या सब्जियां की उत्पादन लागत अधिक पड़ती है और जब लागत महंगी होती है तो इस उत्पाद को महंगा बेचना पड़ता है। लेकिन उत्पादन लागत और विक्रय मूल्य के बीच का जो अंतर है उसे भावांतर योजना जैसे माध्यम से सरकार को किसानों को देना चाहिए जिससे बीच के हिस्से की पूर्ति हो सकेगी और किसानों को लाभ मिल सकेगा ।
उन्होंने बताया कि इसके दो फायदे होंगे। एक तो किसानों को भावांतर राशि मिलेगी तो उत्पादन लागत जो लगती है उसमें मदद मिलेगी। दूसरा लाभ यह होगा कि जो क्रेता ग्राहक है उसे भी कम पैसे में जैविक उत्पादन या फैसलें मिलेगी तो उसे लाभ होगा।
शिवपुरी में एक पत्रकारवार्ता के दौरान जैविक खेती का उत्पादन करने वाले प्रगतिशील किसान महिम भारद्वाज ने बताया कि आज फसलों एवं सब्जियों में कीटनाशक व रसायनों का उपयोग ज्यादा हो रहा है जो हानिकारक है इसलिए वह लगातार शिवपुरी जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास कर रहे हैं।
वह स्वयं अपने खेत पर जो बड़ा गांव में स्थित है वहां पर पूर्व में फार्मर्स प्राइड के डायरेक्टर और शिवपुरी ऑर्गेनिक्स के पार्टनर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्राहकों की जैविक सब्जी के प्रति निरंतर मांग आ रही थी इसके कारण वह स्वयं बड़ा गांव फार्म पर जैविक ढंग से सब्जी उगाना शुरू किया है। साथी जैविक सब्जी का उत्पादन करने वाले ईमानदार किसानों को भी साथ में जोड़ा है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय शिवपुरी के किसानों को जोड़ने के बाद स्थानीय स्तर पर ग्रुप बनाया गया है जिससे लोगों के लिए जैविक सब्जियां उपलब्ध हो सके। महिमा भारद्वाज ने बताया कि इसके दो फायदे हैं कि हमारे शिवपुरी वासियों को जैविक सब्जियां मिलेगी साथ ही जब किसान वर्ग अपने खेतों में जैविक खेती को उत्पादित करेगा तो रासायनिक दुष्प्रभाव के कारण जो हमारे क्षेत्र की भूमि बंजर वह खराब होती है उससे भी बचा जा सकेगा। इस अभियान में साथी और शिवपुरी ऑर्गेनिक्स के पार्टनर सुजीत भौंसले ने बताया कि इन जैविक सब्जियों को खरीदने के लिए डिजिटल माध्यम पर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम ग्रुप बनाया गया है यहां से लोग इन सब्जियों को मंगा सकते हैं। इसके अलावा एमएम हॉस्पिटल पोहरी रोड के पास जो शॉप है वहां से भी लिया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811