उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर पहले एक नाबालिग बच्ची को प्रेम जाल में फंसाया और फिर जब पोल खुली तो जबरन निकाह की कोशिश की। डराने के लिए उसने जान से मारने की धमकी भी दी। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर भागी और थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की बच्ची 11वीं की स्टूडेंट है। वह यहां एक कोचिंग में पढ़ने जाती है, जहां उसकी पहचान एक लड़के से हुई। खुद को ‘सुमित’ बताते हुए उसने लड़की से दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार किया। वह उससे शादी की बात करने लगा। करीब छह महीने पहले अचानक लड़की को पता चला कि सुमित का असली नाम इरफान पटेल है। खुद से हुए धोखे से आहत लड़की ने इरफान से बातचीत बंद कर दी।
दोनों के बीच संपर्क खत्म हो चुका था। लेकिन बुधवार को आरोपी इरफान ने उसे दबाव डालकर मिलने बुलाया। पीड़िता जब उसके पास गई तो उसने हाथ पकड़कर जबरन बाइक (एमपी13 एफएम 5883) पर बैठा लिया। लड़की शोर मचाने लगी तो उसने आरोपी ने उसे धमकी देकर चुप कराने की कोशिश की। फिर मालनवासा के पास छोड़कर भाग गया। पीड़िता के मुताबिक, लड़का उससे कह रहा था कि उसके साथ निकाह करेगा। थाना प्रभारी टीआई विक्रम सिंह ईवने ने कहा कि युवक सुमित उर्फ इरफान पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 354, 354 क और घ में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।