Let’s travel together.

दतिया की सड़कों पर सहरिया क्रांति का सैलाव,पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के विरुद्ध सड़कों पर उतरी सहरिया क्रांति

0 633

– कई दिन से धरने पर बैठे आदिवासी परिवार के साथ किया पैदल मार्च

दतिया। जिला न्यायालय दतिया मे पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के साथ पीताम्बरा पीठ के सामने निवास कर रहे आदिवासी मोगियो ने गाली गलौच कर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने व छलपूर्वक जमीन हथियाने वालो के विरुद्ध सहरिया क्रांति ने आज दतिया में राजेन्द्र भारती की गुंडई के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने सहरिया क्रांति संयोजक को आश्वश्त किया है कि 24 घण्टे के अंदर पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। इस आश्वाशन के बाद प्रदर्शन रोका गया।
जानकारी अनुसार पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती अपनी जमानत कार्यवाही के लिये गत सुबह जैसे ही न्यायालय परिसर मे पहुंचे तो वहां सैकडो की संख्या में मौजूद आदिवासी मोगिया महिलाओ बच्यो ने राजेन्द्र भारती को घेर लिया वह उन्हे भूमाफिया कहकर उनकी जमीन वापिस करने की कह रहे थे। उत्तेजित आदिवासियो ने उनसे जबाब मांगा तो उनकी मारपीट की गई । मौके पर मौजूद अभिभाषको ने मारपीट की स्थिति देख बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
ज्ञातव्य हो राजेन्द्र भारती पर धोखाघडी कर दलित की राशि हडपने एवं गाली गलौच का मामला दर्ज है वही आदिवासी अपनी जमीन के संबध मे चल रहे न्यायालयीन मामले मे पेशी पर आये थे चूंकि आदिवासी का वह जमीनी प्रकरण राजेन्द्र भारती के साथ ही चल रहा है अपने विधायकी कार्यकाल के दौरान राजेन्द्र भारती ने मोगियो को धोखे मे रखकर फर्जी तरीके से अपने व अपने परिवार के सदस्यो के हित मे रजिस्ट्री करा ली थी। यह संयोग था कि आरोपी राजेन्द्र भारती अपनी जमानत के मामले मे न्यायालय मे आये थे और मोगिया अपने प्रकरण के सिलसिले मे उन्होंने जैसे ही राजेन्द्र भारती को न्यायालय मे देखा वह उत्तेजित हो गये और आरोप लगाकर चिल्लाकर गाली गलौच करने लगे नौबत मारपीट तक पहुंच गई । तभी से न्याय की गुहार लगाते आदिवासी कड़कती ठंड में धरने पर बैठे हैं । उन्हें जब न्याय नहीं मिला तो आदिवासियों ने सहरिया क्रांति से सम्पर्क किया जिसके बाद आज प्रदेश भर से आये सहरिया क्रांति सदस्यों ने संजय बेचैन के साथ दतिया आकर धरना पर बैठे परिवार को ढांढस बंधाया व उनके साथ धरना स्थल से एसपी ऑफिस तक पैदल मार्च किया । एसपी ऑफिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन लिया व बोले कि मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस आश्वासन के बाद सहरिया क्रांति ने अपना आंदोलन स्थगित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811