Let’s travel together.

आदिवासी को घसीटते हुए गाड़ी में डाल ले गए दबंग ,3 दिन से कोई सुराग नहीं

0 235

-सहरिया क्रांति संयोजक को रोते हुए सुनाई माँ और पत्नी ने अत्याचार की दास्ताँ

शिवपुरी । सहरिया आदिवासियों के साथ दबंगों द्वारा जानवर तुल्य बर्ताब चल रहा है । आये दिन अत्याचार पीढित आदिवासी अपनी करुण गुहार लेकर थानों और कलेक्ट्रेट में भटकते देखे जा सकते हैं । आज फिर एक घटना प्रकाश में आई जब कर्जजाल में फंसाकर एक सहरिया युवक को बर्बरतापूर्वक घसीटते हुए दबंग चार पहिया की गाड़ी में डाल कर ले गए।


मामला सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम करई का है । गांव से रोती हुई सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के पास आई व अपनी आपबीती बताई
उसके अनुसार भोरोना गांव का दबंग संदीप रावत व उसका साथी मंगल आदिवासी को 15 हजार का कर्ज देकर उसे 5 माह से बंधुआ बनाये हुए थे। काम पूरा होने के बाद भी हिसाब नहीं किया जब भी हिसाब का बोलते तो वो उनको धौंस देता था। जैसे तैसे भागकर मंगल अपने घर करइ आ गया जो दबंग संदीप को रास नही आया वो 3 पहले चार पहिया गाड़ी से अपने साथी के साथ आया और घर मे खाना खाने बैठे मंगल आदिवासी को लात घूसों से मारते पीटते हुए गाडी में डाल लें गए । तभी से मंगल का फोन बंद आ रहा है । संजय बेचैन ने मामले से सुरवाया थाना प्रभारी को अवगत करा दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811