Let’s travel together.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी

0 82

– एल्टीअस कम्पनी के सहयोग से मिली सौगात

-. आयुक्त दिव्यांगजन ने मंगलम में किया वितरण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत सक्षम संस्था की पहल पर शिवपुरी के तीन दिव्यांगजनों को आज मोटराइज्ड व्हीकल प्रदान किए गए।यह वाहन एल्टीयस इंफ्रा कम्पनी के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराए गए हैं।मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया एवं राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य दीपक गोयल ने ये व्हीकल मंगलम कार्यालय में तीनों दिव्यांगजनों को भेंट किए।इस अवसर पर आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने बताया कि एल्टीयस इंफ्रा कम्पनी के सहयोग से देश भर में 200 मोटराइज्ड व्हीकल उपलब्ध कराई गई हैं।यह व्हीकल आई आई टी मद्रास के द्वारा जापानी टेक्नोलॉजी के आधार पर विकसित की गई है।अत्याआधुनिक तकनीकी से निर्मित यह मोटराइज्ड ट्राईस्कील घर में व्हील चेयर और घर के बाहर स्कूटर की तरह उपयोग में ली जा सकती है।करीब डेढ़ लाख मूल्य वाली इस व्हीकल के माध्यम से अनेक दिव्यांग युवाओं ने डिलीवरी बाय से लेकर दुकान आदि से स्वरोजगार की कहानियां लिखी हैं।
शिवपुरी जिले के चिनोद निवासी महेंद्र ओझा,लुकवासा निवासी सुरेंद्र परिहार एवं देहरदा निवासी देवेंद्र को यह विशेष श्रेणी की बैटरी चलित स्कूटर मय हेलमेट ,बैटरी चार्जर के साथ आज प्रदान किए गए।यह मोटराइज्ड व्हीकल एक बार की चार्जिंग पर करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
आयुक्त डॉ खेमरिया ने बताया कि अगले चरण में सक्षम और एल्टीअस कम्पनी द्वारा शिवपुरी सहित मप्र के 130 दिव्यांगजनों को ऐसे ही व्हीकल प्रदान किये जायेंगे।
कार्यक्रम के दौरान आबकारी निरीक्षक डॉ तीर्थराज भारद्वाज, संचालक रंजीत गुप्ता,संजीव भार्गव,विकास शर्मा समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811