Let’s travel together.

सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

0 106

सी के पारे रायसेन 

रायसेन जिले की सांची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलामतपुर ग्राम पंचायत स्थित आमखेड़ा पेट्रोल पंप के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्राम कान्हाखेड़ा निवासी रविकांत शाक्य ने थाना सांची में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6-3-26 रात्रि करीब 12- 1 बजे के दरम्यान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बदमाशों ने छुरी अड़ाकर उनसे 2580 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी श्रीमती नीलम चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों राम कुशवाहा, निखिल बंसल और हर्ष योगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने लूट की वारदात करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, एक मोटरसाइकिल तथा वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी बरामद की है। इस कार्रवाई में सलामतपुर थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी, आनंदी सूर्यवंशी, दीपक वनारे, ध्रुव सिंह, सुरेश गोहे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811