Let’s travel together.

श्री शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला ने जिला केसरी प्रतियोगिता में विजई पहलवानों का किया सम्मान

0 123

युवा पहलवान दिव्यांश सोनी विजय होकर जिला केसरी बनें

-नगर के लिए गौरव की वात है: नपाअध्यक्ष हेमंत राजाभैया चौधरी

 रुपेश मेहरा बरेली रायसेन 

जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रेम नगर कॉलोनी हनुमान मंदिर मैं मंडीदीप सरकारी खेल मैदान में आयोजित जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन श्री रामराज हिंदू संगठन के तत्वाधान में आयोजित किया गया एवं गौ माता के सम्मान में जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों का आज श्री शिव अखाड़ा एवं एवं व्यायाम शाला के तत्वाधान में सम्मान कार्यक्रम रखा।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी की अध्यक्षता में पहलवानों का सम्मान किया गया जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवान दिव्यांश सोनी ,विक्रम यादव, नमन पटवा, तरुण ठाकुर, देवांश ठाकुर ,ने गौ माता के सम्मान में जिला केसरी कुश्ती संघ प्रतियोगिता मंडीदीप में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर नगर का नाम रोशन किया जिसमें जिले में अब्बल नंबर के पहलवान दिव्यांश सोनी ने अपना स्थान प्राप्त कर जिला केसरी सम्मान प्राप्त किया।

इसी अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में बताया कि हम सब मिलकर नगर में पहलवानों के लिए एक अच्छा मार्गदर्शन मिले जिसके लिए प्रयास करें और हम कुश्ती को आगे बढ़ाने के लिए शहर में कहीं भी व्यायाम शाला बनाने के लिए पहलवानों के लिए स्थान देंगे जिससे वह बरेली का नाम जिले का नाम रोशन करें प्रदेश भर में कुश्ती समाज को एक नई दिशा मिलती हैं और आज का युवा कुश्ती में भाग लेकर अपने परिवार का समाज का नाम ऊंचा करें यही हमारी आशा है दिव्यांश सोनी को फूल माला पहनाकर नपा अध्यक्ष चौधरी ने उनके पिता दिनेश सोनी की भी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप बच्चों को आगे बढ़ाएं हम सब आपके साथ हैं और वैसे ही आप बच्चों के साथ मेहनत करते हैं।

जिला कुश्ती संघ के सचिव गोपाल स्वरूप ठाकुर ने भी सभी पहलवानों का भरपूर स्वागत किया और उनकी प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने का आश्वासन दिया समाज में युवाओं का आज जो कुश्ती खेल में रुचि नहीं है उन युवाओं से आग्रह किया है कि कुश्ती में भाग ले देश और देश का नाम रोशन करें।

वार्ड चार प्रेम नगर कॉलोनी के पार्षद पूरन भैया धाकड़ ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया और प्रशंसा की एवं संजय शर्मा पत्रकार ने समस्त खिलाड़ियों का सम्मान किया साथ में खिलाड़ियों के लिए प्रदेश लेवल पर खेल कर अपने बरेली जिला रायसेन का नाम रोशन करें।

योग समिति के अध्यक्ष उमराव प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पहलवानों को योग में रुचि रखने चाहिए सवेरे जल्दी उठ कर दौड़ना एवं घूमना चाहिए योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है जो कुश्ती में काम आता है। नगर के पत्रकार साथी अनिल वर्मा ने भी बरेली नगर में कई दिनों से ब्यामशाला एवं पहलवानों को सही मार्गदर्शन नहीं मिलने की बात कहीं आज उन्हें खुशी है कि बरेली नगर के युवा पहलवान बाहर जाकर बरेली का नाम रोशन करते है उन्होंने सभी पहलवानों की बहुत प्रशंसा की, बरेली नगर के सामाजिक ‌ नागरिकों मैं बरेली हिंदू समिति के अध्यक्ष दिनेश ववेले, भागचंद उईके , शारदा सराठे ,हरिचरण बारीबा , कुश्ती संघ के कोच दिनेश सोनी, महेंद्र सोनी, पार्षद रणधीर चौधरी, सूरज सिंह मेहरा, कैलाश ठाकुर, राकेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू, लक्ष्मी रैकवार ,अभिनव धाकड़ पहलवान सहित बरेली नगर के लोगों ने उत्साह के साथ भरपूर बधाइयां दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811