मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के ननिहाल के पावन धरा के दर्शन मिले ये मेरा सौभाग्य-महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज
स्वर्णिम जन्मोत्सव पर स्वर्णभूमि में महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के अनमोल वचन
सुरेंद्र जैन धरसीवां
सांकरा निको।महामंडलेश्वर डॉ स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज ने कहा कि मर्यादपुरसोतम प्रभु श्रीराम के ननिहाल माता कौशल्या जी की पावन पवित्र भूमि में जन्मे ये छत्तीसगढ़िया का सौभाग्य है ओर नितिन अग्रवाल के कारण इस पावन पवित्र धरा के दर्शन मिले ये मेरा सौभाग्य है।
महामंडलेश्व स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज जी ने यह बात अपने स्वर्णिम जन्मोत्सव ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल की पचासवीं वैवाहिक सालगिरह के शुभ अवसर पर स्वर्णभूमि में कही महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के अनमोल वचन वचन सुनने उनके दर्शन करने ओर उन्हें उनके स्वर्णिम जन्मोत्सव की बधाई शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्राप्त करने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ पहुंचे थे
मुख्यमंत्री ने स्वामी कैलाशानंद गिरी जी के दर्शन कर देर रात तक उनका सानिध्य प्राप्त किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के कई सदस्यों, विधायकों और सांसदों ने स्वर्ण भूमि स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाम लगभग साढ़े सात बजे से लेकर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक स्वामी जी का सानिध्य प्राप्त किया। इस दौरान आध्यात्मिक चर्चा और मार्गदर्शन का क्रम देर रात तक चलता रहा।

स्वामी जी का पचासवां जन्मोत्सव ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की शादी की पचासवीं सालगिरह
संयोगवश, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी का 50वां जन्मदिवस भी इसी दिन था। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ भी उसी अवसर पर रही। मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वामी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा अग्रवाल दंपत्ति को स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी।
भक्ति रस में डूबी स्वर्ण भूमि में अपने अमृतमय वचनों में स्वामी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों का यह परम सौभाग्य है कि उनका जन्म मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ननिहाल, माता कौशल्या की पावन धरा पर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनका भी सौभाग्य है कि उन्हें इस पुण्यभूमि पर आने और प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण और श्रद्धा-भक्ति के भाव से ओतप्रोत रहा, जहां देर रात तक आध्यात्मिक चर्चा और सत्संग का क्रम चलता रहा।
इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति रही, दूधाधारी मठ एवं शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर, महंत डॉ. रामसुन्दर दासजी महाराज ,पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ,केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू , भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल , टंकराम वर्मा जी, श्री गजेंद्र यादव , गुरु खुशवंत साहेब , श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े , क्षेत्रीय संघ चालक डॉ.पूर्णेन्दु सक्सेना, प्रांत संचालक टोपराम वर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , विधायकगण मोतीलाल साहू , श्री अनुज शर्मा , रायपुर पुरंदर मिश्रा ,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े , पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना , जगदलपुर पूर्व विधायक संतोष बाफना, छत्तीसगढ़ राज्य भवन संनिर्माण एवं कर्मकार मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रामप्रताप सिंह , छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड अध्यक्ष रामसेवक पैकरा , स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मददी , नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव , मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष दीपक महस्की, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम लिमिटेड अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर , सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल , छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम अध्यक्ष सुश्री मोनासेन , जांजगीर चांपा पूर्व सांसद श्गुहाराम अजगले , पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , जीसीएसआईडीसी पूर्व अध्यक्ष छगन मुंदड़ा ,धमतरी महापौर रामू रोहरा , छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्यगण श्रीमती लक्ष्मी वर्मा श्रीमती सरला कोसरिया , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलोदाबाजार प्रमोद शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता नलिनेश ठोकने , अमित चिमनानी , भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज , प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल जी, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी प्रीतेश गांधी एवं परिवार जन सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।