अनुराग शर्मा सीहोर
17 साल के लंबे अंतराल के बाद जिले की बुदनी विधानसभा चर्चा में आ गई है। दरअसल, बुदनी सीट पर उपचुनाव हो रहे है। उपचुनाव में नामांकन जमा करवाने के साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव दो बार बुदनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ गए हैं, जबकि आज सीएम डॉ. यादव का फिर से बुदनी दौरा है। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव भैरुंदा और रेहटी के गांवों में जनसभा को संबोधित करेंगे। चर्चा है कि 17 साल बाद बुदनी विधानसभा में बीजेपी किसी चुनाव में इतनी सक्रिय हैं, जबकि इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया। सीएम डॉ. मोहन यादव 12.25 बजे भोपाल से रवाना होगा 12.45 बजे रेहटी तहसील के सतराना गांव पहुंचेंगे, जबकि 13.30 बजे सतना से रवाना होकर 13.45 बजे भैरुंदा के लाडक़ुई पहुंचेंगे. वहीं दोपहर 2.30 बजे लाडक़ुई से रवाना होकर 2.45 बजे भोपाल पहुंचेंगे।