मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
12 जून को फरियादी हेमंत यादव पिता भारत सिंह यादव निवासी ग्राम बरौला अपने खेत पर बने मकान में मौजूद था। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्ति वहां पहुंचे और फरियादी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन एवं जेब में रखे 1,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। मारपीट में फरियादी को चोटें भी आईं।
फरियादी द्वारा वाहन क्रमांक MP 13 ZZ 2583 बताया गया, जिस पर थाना सलामतपुर में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा सेहतगंज टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें उक्त वाहन क्रमांक की कार दिखाई दी। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम पिपलखेड़ी, राजीव नगर चौकी खरबई, थाना उमरावगंज पहुंची, जहां पूछताछ में पता चला कि उक्त कार रहीम खान की है।
इसके बाद पुलिस ने रहीम खान एवं यूनुस खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP 13 ZZ 2583 जप्त की गई।
जप्तशुदा माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹3,50,000/- है। गिरफ्तार रहीम खान,यूनुस खान,लूटा गया मोबाइल फोन,नगदी राशि ₹1,500/-,घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP 13 ZZ 2583,कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹3,50,000/-
सराहनीय भूमिका
इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी सलामतपुर उनि दिनेश रघुवंशी, सउनि मोहन यादव, सउनि राजेश यादव, प्रआर 465 संजय सिंह चौहान, आरक्षक 352 रोहित गोस्वामी एवं सउनि सुरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।