सी के पारे रायसेन
नगर पालिका की कार्यप्रणाली के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस ने जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टैक्स वसूली के नाम पर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा लोगों के घरों के बाहर ढोल बजाकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है।
इसी के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुद ढोल बजाकर प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और इस कार्रवाई को आम जनता का अपमान बताया।
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे जिम्मेदार अधिकारियों के प्रतिनिधि के रूप में सुरेखा जाटव ने ज्ञापन प्राप्त किया और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।ब्लॉक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।