– एक साथ कई गांवों बिजली सप्लाई होने के कारण नहर में निचले स्तर पर नहीं पहुंच पा रहा है पानी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम अंबाडी, मुस्काबाद और सेमरा क्षेत्र में नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसानों को सिंचाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विक्की मीणा, मतीन खान ,मुबीन खान, रमेश चंद्र सेन, सुनील सिंह खेमचंद लोधी,सहित कई किसानों का कहना है कि समय पर पानी नहीं मिलने के कारण उनकी गेहूं व चना जैसी फसलें प्रभावित हो रही हैं और खेत सूखने की कगार पर हैं।
किसानों के अनुसार नहर में पानी ऊपर के गांवों तक ही सीमित रह जाता है, जबकि नीचे के गांवों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। इससे निचले क्षेत्रों के किसान खासे परेशान हैं और फसल बचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने को मजबूर हो रहे हैं।
वहीं संबंधित अधिकारी बीके बागुल्या अनुविभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नहर पूरी तरह खुली हुई है और पानी छोड़ा जा रहा है। उनका दावा है कि पूरे क्षेत्र में एक साथ बिजली सप्लाई होने के कारण ऊपर के गांवों के किसान मोटर पंप के जरिए ज्यादा पानी खींच लेते हैं, जिससे नीचे तक पानी पहुंचने में दिक्कत आती है।
बिजली सप्लाई व्यवस्था में बदलाव की मांग
किसानों और ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग अलग-अलग गांवों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई करे, ताकि सभी क्षेत्रों के किसानों को समान रूप से पानी मिल सके और सिंचाई व्यवस्था संतुलित हो सके