सी के पारे रायसेन
ऐतिहासिक रायसेन किले के ऊपर स्थित प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला लगेगा। साल में केवल एक दिन खुलने वाले इस मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाएं परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट महाशिवरात्रि की सुबह खोले जाएंगे और लगभग 12 घंटे तक भक्तों को दर्शन का अवसर मिलेगा। पूरे वर्ष बंद रहने वाला यह मंदिर सिर्फ इसी दिन आम श्रद्धालुओं के लिए खुलता है, जिससे इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है।
प्रशासन के अनुसार इस वर्ष भी 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहेंगे।
मंदिर परिसर और किले के आसपास मेले का आयोजन होगा, जहां पूजा सामग्री, प्रसाद और स्थानीय दुकानों की व्यवस्था रहेगी। महाशिवरात्रि पर रायसेन किला एक बार फिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनेगा।