Let’s travel together.

भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

0 122

शरद शर्मा बेगमगंज ,रायसेन 

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), भोपाल द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का उद्घाटन किया गया है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम  फरवरी 9 से 13 फरवरी 2026 के बीच मनाया जाएगा।

आरबीआई वर्ष 2016 से हर साल वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम ‘केवाईसी’ रखी गई है, जिसका शीर्षक है ‘केवाईसी–सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्मार्ट और सुरक्षित वित्तीय निर्णय लेने में सहायता करना है।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच बेगमगंज जिला रायसेन म.प्र. महाप्रबंधक  अनिल पुरबिया द्वारा केवाईसी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संपूर्ण राज्य में आयोजित किए जायेंगे। इस तरह के 104 रथ पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

क्षेत्रीय निदेशक ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे इस वित्तीय साक्षरता सप्ताह का उपयोग अपने ग्राहकों के बीच केवाईसी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए करें। उन्होंने ग्राहकों के खाते खोलने की प्रक्रिया को सरल बनाने में केंद्रीय केवाईसी (CKYC) रिकॉर्ड रजिस्ट्री की भूमिका पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने केवाईसी से संबंधित धोखाधड़ी तथा खातों के दुरुपयोग के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में सीएफएल सेंटर बेगमगंज ,  गैरतगंज रथ  चलेगा।एफसी साहब सिंह अहिरवार  एएफसी अभिषेक अहिरवार सहित बैंककर्मी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811