Let’s travel together.

पिछोर आबकारी विभाग द्वारा 27 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त

0 55

सिलपुरा के कंजर डेरा पर दी गई सुबह दबिश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

जिले के पिछोर क्षेत्र में जिला आबकारी विभाग ने बुधवार सुबह अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 27 लाख रुपए से अधिक की शराब जब्त की गई ।

उक्त कार्रवाई कलेक्टर रविंद्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया के द्वारा वृत पिछोर के कई क्षेत्रों में दबिश दी गई इस क्रम में बुधवार को वृत पिछोर के खनियाधाने के समीप सिलपुरा कंजर्डेरा पर कार्यवाही को अंजाम दिया गयाकार्रवाई के दौरान मौके से कुल 27200 kg गुड लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया तथा 46 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गयी जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2769200 रुपए बताई जाती है ।
आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कार्रवाई में वृत्त प्रभारी लोकेश के अलावा शिवपुरी आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी व आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक गौरव कुमार कोल , आरक्षक गिरराज, सतीश, डोंगर सिंह, रितिक धाकड़, सैनिक सुमन जोशी, रितु, दिलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही व्रत प्रभारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811