गायत्री शक्तिपीठ में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त विश्व के साथ स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में भी प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक योगाभ्यास किया गया।गायत्री परिवार से जुड़े अनेक सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भी सामूहिक योगाभ्यास में किया।
वरिष्ठ योगाचार्य पं रामकरण पाराशर द्वारा मंच से योग की क्रियाएं कराई गई। युवा प्रखर गर्ग एवं कु नेहा तिवारी ने मंच से सभी योगासन करते हुए उपस्थित लोगों को प्रोत्साहन दिया।

योगाचार्य पाराशर ने बताया कि यदि नियमित सिर्फ कुछ मिनिट ही योग करते हुए नाड़ी शोधन प्राणायाम किया जाए तो बड़ी से बड़ी बीमारी से मुक्त हुआ जा सकता है, निरोग व्यक्ति यदि योग करता है तो उसको आजीवन कोई बीमारी नही हो सकती। प्राणायाम करने से मन के साथ तन भी स्वस्थ होता है और जहाँ मन स्वच्छ, तन स्वस्थ के व्यक्ति रहेंगे तो समाज सभ्य होता जाएगा।
कार्यक्रम के पश्चात अंकुरित अनाज दिए गए। बीपी गर्ग सहित मंचासीन अतिथियों एव प्रतिभागियों द्वारा सभी लोगों के स्वास्थ्य,हरि भरी प्रकृति एवं जीव-जंतु की सुरक्षा के लिए शांतिपाठ किया गया।
आभार प्रदर्शन करते हुए व्यवस्थापक पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने भूपेंद्र तिवारी द्वारा इस आयोजन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिये आशीष वचन कहे। राजकुमार नामदेव से. नि.शिक्षक द्वारा योगाचार्य रामकृष्ण पाराशर,रामबाबू मिश्रा सहित पूरी टीम को कलम भेंट की गई।
न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन