Let’s travel together.

नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

0 43

भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत की बेटी डॉ. कल्पना चावला ने अपनी प्रतिभा और संकल्प से देश को गौरवान्वित किया और अपने देश का नाम अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। श्री शुक्ल रीवा में नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए।

सांदीपनि विद्यालय पी.के. स्कूल में आयोजित अंतरिक्ष यात्री डॉ. कल्पना चावला की 24वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री शुक्ल ने कहा कि यह आयोजन नारी

सशक्तिकरण, साहस, संकल्प और वैज्ञानिक चेतना को समर्पित एक प्रेरक पहल है। भारत की बेटी डॉ. कल्पना चावला का जीवन संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। उनके द्वारा स्थापित मापदण्ड बेटियों के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. कल्पना चावला द्वारा कम उम्र में किये गये कार्य चिरकाल तक अविस्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वरूणेन्द्र प्रताप सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार! हमर क्लीनिक भवन तैयार, इलाज शुरू नहीं     |     शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा     |     झीरम घाटी मामले के षड्यंत्रकारियों को बचा रही सरकार : अनिता योगेंद्र शर्मा     |     जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में मूलभूत कमियां, मोदी सरकार की नीयत पर सवाल: अजय कुमार लल्लू     |     जिला बदर आरोपी को पनाह देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा     |     बुद्धि को विराम देकर समर्पण की ओर-मुनि श्री निरीह सागर महाराज     |     भारत के प्रयासों को वैश्विक पहचान, भुवन रिभु के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि     |     “सच बात पूछती हूँ, बताना ना बाबूजी…” ने सभागार को किया भाव-विभोर     |     उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित       |     श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811