Let’s travel together.

रायसेन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया

0 197

सी के पारे रायसेन 

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान परिसर में आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पवार द्वारा 77वां ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया समारोह में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का संदेश वाचन किया। जिससे उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से अपील की प्रभारी मंत्री पंवार ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी को देश की सेवा करने और इसके विकास में योगदान देना चाहिए।

समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। जिन्होंने प्रदेश के विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया।
अंत में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र धुन और सलामी ली इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन भी किया। मार्च पास्ट के बाद प्रभारी मंत्री ने परेड के कमांडरों से परिचय किया और विजेता को पुरस्कार वितरण भी किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा, जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस प्रकार जिले की सहकारी संस्थाओं द्वारा भी अपने-अपने संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811