Let’s travel together.

बालमपुर पर ट्रक खराब, 5 किलोमीटर लंबा जाम कई घंटे तक परेशान रहे वाहन चालक और यात्री

0 171

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर चौराहे पर शनिवार को एक ट्रक अचानक खराब हो जाने से भीषण यातायात जाम लग गया। जाम की लंबाई करीब 5 किलोमीटर तक पहुंच गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक के खराब होने के कारण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे वाहन चालक, राहगीर और बसों में बैठी सवारियां कई घंटों तक परेशान होती रहीं। वहीं शनिवार को बालमपुर पर हाट बाजार लगता है जिससे और जाम की स्थिति खराब हो गई।
जाम में फंसी बसों और चारपहिया वाहनों में बैठे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं जाम में फंसे रहे। कई वाहन चालकों ने बताया कि समय पर ट्रक नहीं हटाए जाने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और खराब ट्रक को हटाने के प्रयास किए गए, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे 18 टू लाइन होने के कारण पर रोजाना कहीं ना कहीं जाम की स्थिति बन रही है। जब तक रोड को फोर लाइन नहीं किया जाता तब तक यह स्थिति बनी रहेगी हाईवे पर अत्यधिक टॉपिक होने के कारण रोज यही स्थिति बनती है। जबकि इस रोड से रोजाना 12 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं इसके बावजूद भी रोड को चौड़ा नहीं किया जा रहा है।
हाईवे पर खराब वाहनों को हटाने के लिए त्वरित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से लोगों को राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811