Let’s travel together.

मांगरोल में मां नर्मदा जयंती महोत्सव 24 वां वर्ष,सप्त दिवसीय समारोह आयोजित

0 188

उदयपुरा रायसेन । श्री मंगलेश्वर तीर्थ रेवातट मांगरोल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां नर्मदा जयंती के पावन पुनीत अवसर पर सप्तदिवसीय श्री नर्मदा महापुराण व श्रीमदभागवत कथा का पुराण कथा श्री ब्रम्हचारी जी के मुखारबिंद से 19 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 सप्त दिवसीय समारोह होगा जो 25 जनवरी को मां नर्मदा जयंती के अवसर पर मां नर्मदा जी की विशेष पूजन महाआरती व ऋषीश्वर महिला मंडल जामगढ़ द्वारा चुनरी अर्पण कर संपन्न होगा।

महारुद्राभिषेक

सप्त दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव के दौरान धार्मिक श्रध्दालुओं व भक्त मंडल के द्वारा श्री नर्मदापुराण, भागवतपुराण कथा श्रवण एवं महारूद्राभिषेक होगा। प्रातः 7 बजे से नवग्रह व पीठ पूजन एवं प्रातः 9 बजे से विद्वान ब्राम्हणों द्वारा महारूद्राभिषेक नमक चमक से रूद्री पाठ एवं भोलेनाथ पारद शिवलिंग की पूजन दूध, दही, घी, शहद, चंदन, पंचामृत व नर्मदाजल से महाभिषेक होगा एवं दोपहर 2 बजे से पूज्य प्रातः स्मरणीय ब्रम्हचारी जी के मुखारबिंद से नर्मदापुराण एवं श्रीमदभागवत महापुराण की कथा होगी।

संत दर्शन

सप्तदिवसीय कार्यक्रम के दौरान परमपूज्य तपस्वी संत श्री 108 श्री कमलानंद जी ब्रम्हचारी जी गोरा वाले, श्री रामप्रवेश दास जी, गुफा मंदिर भोपाल, श्री केशवदास जी महाराज, सरदारनगर, श्री ब्रजकिशोर जी, कुटी बोरास, श्री नेपाली बाबाजी अंडिया घांट,श्री शिवस्वरूप जी ब्रम्हचारीजी त्रिलोकचंद, श्री भोलेस्वरूप जी ब्रम्हचारी जी कुसुमखेड़ा, श्री सियाराम दास जी त्यागी, चौरास,श्री ओमप्रकाश जी ब्रम्हचारी, केरबना, श्री गिरीश दास जी महाराज, बगलवाड़ा, श्री मनोहरदास जी महाराज, बरहा कलां,श्री विमलदास जी महाराज रेवानगर, श्री राघवेन्द्र गिरी जी धर्मपुरा, श्री कमलनयन जी देवपोन, सुश्री डॉ. दीदी प्रज्ञाभारती जी मांगरोल धाम के दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।

बसंत पंचमी को मां सरस्वती पूजन व उपनयन संस्कार

प्रतिवर्ष की भांति 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी को मां सरस्वती के प्रगटोत्सव पर मां सरस्वती की वैदिक पूजन व पूज्य ब्रम्हचारी जी के शिष्यों को उपनयन जनेऊ संस्कार, धर्मदीक्षा, दीक्षांत कराया जायेगा एवं विशेष तौर से पूज्य गुरूजी का बाल संस्कार पर आज का विशेष व्याख्यान होगा। विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने दिव्य औषधियों एवं गुरूजी के आर्शीवाद से युक्त ब्राम्ही पिलाई जायेगी।

विशाल भंडारा, दीपदान, महाआरती एवं ऋषीश् वर महिला मंडल जामगढ़ द्वारा चुनरी अर्पण

निरंतर 10 वर्षों से मां नर्मदा जयंती को ऋषीश्वर महिला मंडल जामगढ़ द्वारा चुनरी अर्पण की जा रही है इस वर्ष भी मां नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर पूज्य ब्रम्हचारी जी व पूज्य लालबाबा जी के प्रतिनिधि शिष्य मुक्तानंद जी के द्वारा दीपदान, महाआरती, दुग्ध अभिषेक के उपरांत ऋषीश्वर महिला मंडल जामगढ़ द्वारा नर्मदा जी को चुनरी अर्पण की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |     उप मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा पर जल संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में की सहभागिता     |     उप मुख्यमंत्री ने आर्थिका माताओं को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811