शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
एसडीएम सौरभ मिश्रा के द्वारा मानवीय संवेदना का उल्लेखनीय उदाहरण देते हुए अपने राजस्व विभाग से संबंधित कर्मचारियों का आज स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम जयसिंह ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. नितिन सिंह तोमर , डॉ. चंद्रमोहन गूजर, डॉ. राजू साहू एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के सुनील मंडलोई फार्मासिस्ट , प्रीतम सिंह एसटीएलएस , अरहम मंसूरी लेब सहायक , मिथुन यादव ( राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम ), अकरम खान , सुनील ठाकुर इत्यादि के सहयोग से राजस्व विभाग के 20 सेवानिवृत्त कर्मचारियों , 147 पुरुष एवं 9 महिला चौकीदारों का ब्लडप्रेशर , सुगर , हीमोग्लोबिन , लिवर टेस्ट सहित अन्य जांचों को किए जाने के बाद जांचकर्ता डॉक्टर्स उन्हें अगर किसी प्रकार की दिक्कत है तो इलाज के लिए मार्गदर्शन दिया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एसडीएम शौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार प्रमोद उइके द्वारा शिविर की मॉनिटरिंग करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं ग्राम चौकीदारों से जीवंत संपर्क रखा।
एसडीएम सौरभ मिश्रा का कहना है कि उक्त जांचे भोपाल , सागर में कराए जाने पर हजारों रुपए लगते जो आज निशुल्क कराई गई है।