मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल–विदिशा हाईवे 18 स्थित कर्क रेखा क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे 7 चार पहिया और 2 दो पहिया वाहनों के चालान काटकर 4100 रुपए समन शुल्क वसूल किए गए।
अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक पुलिस को देखकर इधर-उधर से वाहन निकालने की असफल कोशिश करते नजर आए, लेकिन यातायात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।

चालानी कार्रवाई में रायसेन यातायात पुलिस से जसवंत सिंह, प्रधान आरक्षक भीम सिंह रघुवंशी, आरक्षक राहुल शाक्य आरक्षक दीपक अहिरवार द्वारा 3 घंटे तक चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहन चालक पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए मगर पुलिस ने नियम विरुद्ध चल रहे वाहन चालक पर शक्ति से चालानी कार्रवाई की, कई वाहन चालक इधर-उधर से अपने वाहन निकालने की कोशिश करते नजर आए लेकिन पुलिस ने किसी को भी नहीं छोड़ा सभी के पर चालानी कार्रवाई की।
जसवंत सिंह यातायात पुलिस ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए चलाया गया है, आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। सभी वाहन चालक अपने गाड़ी के साथ बीमा, लाइसेंस ,फिटनेस सहित जरूरी कागजात लेकर चले, ताकि पुलिस की कार्रवाई से बच सके।