Let’s travel together.

गायत्री परिवार का विराट 108 कुंडिया गायत्री महायज्ञ का वार्षिक उत्सव एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न

0 217

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

सेठ फूलचंद्र नगर मंडीदीप में गायत्री परिवार द्वारा 108 कुंडिया गायत्री महा यज्ञ का वार्षिक उत्सव एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायत्री परिवार मध्य प्रदेश जोन समन्वयक आदरणीय राजेश पटेल जी और
सहायक जोन समन्वयक मध्य प्रदेश, आदरणीय प्रभाकांत तिवारी,जी आरएसएस के जिला संयोजक आदरणीय नरेंद्र मैथिल जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती उषा विपिन भार्गव जी एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ बरखेड़ा से मुख्य ट्रस्टी आदरणीय शिवनारायण राजपूत जी की विशेष उपस्थित रही
कार्यक्रम में भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शिवाकांत शुक्ला जी, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय शिव कुमार भार्गव जी, जिला समन्वयक गायत्री परिवार आदरणीय श्रीमती बबली धाकड़,जी और नव विस्तार गायत्री चेतना केंद्र प्रभारी आदरणीय यतीश गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मंडीदीप प्रभारी प्रेमसागर गुप्ता , महिला मंडल संगठन प्रभारी रचना अभिषेक सिंह (गायत्री परिवार), महिला मंडल संचालिका किरण वर्मा, नीलू पाण्डेय, सरोज रघुवंशी, राखी , सुमन वर्मा, अमिता पाराशर, अंजू मेहरा, मनीषा प्रजापति, रामकली कनौजिया,रेखा राव दीपिका मोहने, किरण कापसे, ज्योति पुरोहित एवं दीप्ति पुरोहित विमला मालवीय सुमन चौकसे रोशनी रघुवंशी कृष्णा सोनी सहित सभी महिला मंडल की सदस्याएं एवं प्रज्ञा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन मनीषा प्रजापति एवं प्रेम प्रजापति द्वारा किया गया, जबकि मुख्य कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी श्री हरीश केथुनिया एवं तहसील समन्वयक गौहरगंज धीरज मनी ने कुशलतापूर्वक किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी महिला मंडल संचालिकाओं द्वारा वर्षभर की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, वहीं प्रभारी यतीश गुप्ता द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण के बिंदु रहे बाल संस्कार शाला के नन्हे मुन्ने प्यारे प्यारे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने बड़े उत्साह के साथ देखा।
और कार्यक्रम में सक्रिय परिजनों के रूप में राजू कनोजिया, रामगोपाल शर्मा अभिषेक सिंह , साहेब राव रामकुमार, खुशांक वर्मा, माखन भाई, सुभाष पुरोहित, संदीप मालवीय देवीदास गड़ेकर नेपाल सराठे उमेश नरवरे सुमन मोहने सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही गायत्री प्रज्ञा पीठ बरखेड़ा, भोपाल से सहायक ट्रस्टी चौरासे , ट्रस्टी सदस्य गीतकार एन. पी. वालदया आजाद हसराज मालवीय हरीश कछावा , अनिल कछावा , मुकेश साहू , भावेश भाई बड़ें सहित अनेक सक्रिय परिजनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में सभी बाल संस्कार शाला के संचालक एवं संचालिकाएं, और देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार से पधारी देव कन्याएं, और स्थानीय परिजन तथा मंडीदीप सेठ फूलचंद नगर के दिनेश झा जी की पूरी टीम सहित सभी गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

सभी वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, और उनके ओजस्वी विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं, महिलाओं और समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। और मुख्य आकर्षण का बिंदु रहा मशाल जलूस जो कि नगर कालोनी के गलियों में होते हुए जय घोष के नारे लगाते हुए और नशा मुक्ति का संदेश देते हुए बाबा महाकाल शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।अंत में आभार प्रदर्शन श्री धीरज मनी जी द्वारा किया गया, जिसके पश्चात कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
नव विस्तार गायत्री चेतना केन्द्र मंडीदीप इंडस क्षेत्र की ओर से आप सभी उपस्थित आत्मीयजनों को बहुत बहुत धन्यवाद साधुवाद पूज्य गुरुदेव वंदनीय माता जी का स्नेह आशिर्वाद आप हम सभी पर सपरिवार निरंतर बना रहे ऐसी मंगल कामनाएं करते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811