Let’s travel together.

सकारात्मक सोच ही जीवन की सफलता -डॉ. रजनीश जैन

0 464

भोपाल। “हम जैसा सोचते हैं वैसी ही घटनाएं हमारे जीवन मे होती रहतीं हैं सदैव सकारात्मक सोचें ,समस्यायों से घबराना नहीं बल्कि उनके समाधान ढूंढने के प्रयास करने चाहिए” उक्त उदगार विषय विशेषज्ञ डा रजनीश जैन ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में आयोजित “उमंग”कार्यक्रम में व्यक्त किए।

 

उच्च शिक्षा विभाग के हेल्थ और वेलनेस अभियान ” उमंग”के अंतर्गत भेल कालेज में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता के लिए विषय विशेषज्ञ डा .रजनीश जैन सेवानिवृत प्राध्यापक शासकीय मनोविज्ञान एवं संदर्शन महाविद्यालय जबलपुर का व्याख्यान आयोजित किया गया .जिसमें डा जैन ने कहा कि हमारे जीवन में जैसा हम सोचते हैं वैसी घटनाएं घटित होने लगतीं हैं इसलिए सदैव सकारात्मक सोच रखना ही जीवन की सफलता है .समस्यायों का क्रम हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं इनसे घबराना नही बल्कि इनके समाधान खोजने चाहिए. विद्यार्थी जीवन अनेक चुनौतियों से भरा होता है ,कई समस्याएं भी होतीं हैं लेकिन सभी समस्याओं के समाधान भी अवश्य होते हैं इसलिए हमेशा मानसिक रुप से सुदृढ़ रह कर समस्याओं का निराकरण करें .कोई भी समस्या एसी नही होती जिसका समाधान न हो.

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डा संजय जैन ने अपने उदबोधन में बताया कि महाविद्यालय में प्रति सोमवार दोपहर 12बजे से किसी भी प्रकार की मानसिक, व्यक्तिगत, परिवारिक ,शैक्षणिक या अन्य समस्यायों के निराकरण के लिए डा.राजनीश जैन द्वारा निशुल्क परामर्श उपलब्ध रहेगा जिससे छात्र -छात्राएं,अभिवावक स्टाफ, एलमनाय और स्थानीय रहवासी भी लाभान्वित हो सकते हैं .कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती सुषमा तिवारी ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राएं ,प्राध्यापकगण तथा एलमनाय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811