Let’s travel together.

श्रीमद् भागवत कथा के आखिरी दिन हनुमान मंदिर पर उमड़ा जन सैलाब, क्षेत्रीय विधायक सहित जनप्रतिनिधि पहुंचे, हुआ विशाल भंडारा

0 80

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे पर स्थित हनुमान मंदिर कुल्हाड़ीया पर सात दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का समापन पर महा भंडारा के साथ हो गया। हनुमान मंदिर कुल्हाडिया पर शनिवार से रामचरितमानस महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ हुआ था जो 7 दिन चलने के पश्चात शुक्रवार को समापन हुआ। इस समापन पर महायज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ।

समापन पर आसपास 50 गांव ग्रामीणों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित हनुमान मंदिर कुलहड़िया पर 15 वर्षों से लगातार रामायण पाठ किया जा रहा है कुल्हाड़ीया पर स्थित हनुमान मंदिर पर श्रीश्री 1008 यज्ञ देव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई है उन्हीं की मेहनत और लगन से यहां का कार्यक्रम हर साल जनवरी के महीने के पहले सप्ताह में किया जाता है।

इस कार्यक्रम में आसपास के सभी गांव जैसे ग्राम अंबाडी ,दीवानगंज, सेमरा ,देहरी , जमुनिया, निनोद ,बरजोरपुर, सरार, कयामपुर ,संग्रामपुर, करैया, नरखेड़ा सहित 50 गांव से अधिक है। जिससे इस मंदिर में कार्यक्रम होता है और मंदिर का निर्माण चल रहा है कुछ वर्षों पूर्व इस मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ था जो दिनोंदिन निर्माण होता चला जा रहा है। यज्ञशाला का निर्माण हो चुका है भोपाल विदिशा हाईवे पर होने के कारण आज काफी देर तक ट्रैफिक जाम हुआ जिस कारण दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और उनकी टीम ने काफी सहयोग दीया जिससे आने-जाने वालों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि भोपाल विदिशा हाईवे होने के कारण रोड को पार करने में दिक्कत आती है।
भागवत कथा के आखिरी दिन क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, मंत्री संतोष शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक से संतोष शर्मा ने हनुमान मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन या मंगल भवन की मांग रखी ,जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811