Let’s travel together.

मंदिर दर्शन के दौरान चोरी हुई बाइक का खुलासा, 10 मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

0 106

सांची पुलिस की सक्रियता से बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

सांची थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बडा खुलासा किया है। फरियादी विजय शंकर मिश्रा, निवासी विदिशा की रिपोर्ट पर थाना सांची में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
जानकारी के अनुसार प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे के निर्देशन तथा एसडीओपी सांची श्रीमती नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने सांची, विदिशा एवं भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों से कुल 10 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।
पुलिस ने इस मामले में अवध नारायण शर्मा (33 वर्ष) एवं समीर मंसूरी (24 वर्ष) दोनों निवासी बेस दरवाजा, किले अंदर, विदिशा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके प्रयासों से क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है
सांची पुलिस की यह सफल कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और भरोसे की भावना को भी मजबूत करती है। इससे पहले भी सांची पुलिस ने अपराधियों के हौसले अपनी सक्रियता के चलते पस्त कर दिये ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811