Let’s travel together.

सांची विकासखंड की ग्राम पंचायतो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

0 88

– दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, जमुनिया, निनोद, सरार, नरखेड़ा, मुड़ियाखेड़ा, खोहा, ग़ीदगढ़, में विशेष ग्राम सभा की बैठक का हुआ आयोजन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, जमुनिया, निनोद, सरार, नरखेड़ा, मुड़ियाखेड़ा , ग़ीदगढ़, कचनारिया, में विशेष ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, सचिव रामप्रसाद मालवीय, हल्का पटवारी सुरेश शर्मा, अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार, सेमरा सरपंच परसोत्तम लोधी उर्फ भानु लोधी, नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी, निनोद सरपंच हरिओम मीना, ग़ीडगढ़ सरपंच लीला किशन अहिरवार,
जमुनिया सरपंच रेखा राकेश आदिवासी सहित सभी पंचायत के सरपंच सचिव मौजूद रहे।

विशेष ग्राम सभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सांची से उपयंत्री अपेक्षाराय द्वारा सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विज़न विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट, 2005 के स्थान पर विकसित भारत-रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन वीबी- जी रामजी अधिनियम-2025 लागू किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में वीबी-जी राम जी अधिनियम-2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी को सुनिश्चित करने के लिए नवीन एवं उन्नत प्रावधानों के साथ विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का निर्माण किया गया है। इस नए अधिनियम से विकसित भारत की कल्पना साकार होगी और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाएगा। इस ग्राम सभा में गांव के सभी गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811