Let’s travel together.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 48 घंटे में नाबालिग पीड़िता बरामद, आरोपी सौरभ गिरफ्तार

0 74

बरेली रायसेन। पुलिस थाना बरेली की टीम ने मात्र 48 घंटों में नाबालिग लड़की को सफलतापूर्वक बरामद कर आरोपी सौरभ अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हे

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, अति. पु.अ. श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कुंवर सिंह मुकाती के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की।  23 दिसंबर को ग्राम भोड़िया निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने उनकी 15 वर्ष 8 माह की नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध क्र. XX/2025 धारा 137(2) BNS दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पीड़िता को बरामद किया गया। पूछताछ में उसने आरोपी सौरभ अहिरवार पिता संतोष अहिरवार निवासी ग्राम हमीरगंज (हाल निवासी पशु अस्पताल) का नाम बताया तथा आरोपी द्वारा उसके साथ गलत कार्य किए जाने की पुष्टि की। इसके आधार पर प्रकरण में धारा 65(1), 62(2)(m) एवं 3/4(2), 5एल/6 पॉक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता, उ.नि. मनोज धुर्वे, उ.नि. विनीता विश्वकर्मा (थाना सिलवानी), स.उ.नि. रमेश खंडाग्रे, महिला आरक्षक प्राची तोमर, आरक्षक अनिल, मुकेश पटेल एवं मुकेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811