Let’s travel together.

शादी की खुशियां बदली मातम में,एक की मौके पर मौत दूसरे को भोपाल किया रिफर

0 407

तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में रोक नहीं 

हवाई पर शराब दुकानें भी दुघर्टनाओं में आग में घी जैसा किरदार?

क्षमता से अधिक ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारी या मोटरसाइकिल भिड़ी

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

शहर में अभी धान का सीजन चल रहा हैं जिसमें दावत कंपनी धान का परिवहन कर रही हैं और अनुबंध पर भी ट्रक लगा रखे हैं जो ट्रेक के भीतरी भाग से बाहर भी चार चार पांच पांच फिट धान के बोरों को बाहर निकालकर ओवरलोड सड़क पर चलते हैं ‌ ।
शनिवार की रात बाड़ी से महज दो किलोमीटर दूर बकतरा रोड़ पर बढ़िया के पास शाहगंज निवासी बाड़ी शादी के कार्ड बांटने आये थे और वापिस शाहगंज जा रहे थे कि बढ़िया के पास धान से भरे ट्रक से एक्सीडेंट हो गया जिसमें मौके पर ही रामगोपाल केवट के प्राण पखेरू उड़ गए और संदीप केवट के दोनों पैर चकनाचूर हो गये जिसे प्राथमिक उपचार के तत्काल भोपाल रिफर किया गया।
आखिर ओवरलोड ट्रकों पर अंकुश क्यों ।
भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में सशुल्क सड़कों का जाल बिछा दिया जिससे यातायात में बहुत परिवर्तन आया । लेकिन सड़क पर चालक दो पहिया वाहन और कार में सीट बेल्ट न लगाने पर होता हैं लेकिन जो ट्रक और डम्फर मौत बनकर बेलगाम ओवरलोड होकर दौड़ते हैं उन पर न पुलिस की नजर जाती और न सड़क परिवहन विभाग की नतीजतन जिस घर में शहनाई की गूंज गूंजती आज मातम पसरा गया एक चिराग़ हमेशा के लिए बुझ गया दूसरा चिराग अपंगता के साये में जीने को विवस हो गया।
सड़क किनारे लगी शराब की दुकानें भी आग में घी का काम करती हैं 
एक तरफ सड़क परिवहन विभाग शराब पीकर वाहन चलाने को मना करता बहीं मध्यप्रदेश सरकार उसी शराब से पोषित होने के चक्कर में हाईवे किनारों पर शराब दुकानें खुलवाकर वाहन चालकों को दुघर्टनाओं के लिए निमंत्रण देती हैं । शराब दुकान वाहन चालकों की नजरों से न चूक जाए इसके लिए सड़क पर बने डिवाइडर पर साइन वोड लगाकर सूचित करते हैं कि शराब दुकान आ गई। बहीं रात्रि में दुकान के परिसर को एलईडी बल्बों से इतना रोशन कर दिया जाता हैं शराब पीने के शौकीन ड्राइवर न चाहते हुए भी ब्रेक पर पैर मार ही देते हैं । जो सड़क दुघर्टनाओं में आग पर घी का काम करते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811