Let’s travel together.

मध्य प्रदेश भाजपा ने तैयार किया संगठन से जुड़ा डिजिटल डाटा ऐप

0 104

भोपाल । मध्य प्रदेश भाजपा ने एक ऐसा ऐप तैयार किया है, जिसमें मोबाइल पर संगठन से जुड़ा डिजिटल डाटा देखा जा सकता है। पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव, 2023 की तैयारी के लिए ‘संगठन ऐप’ का उपयोग किया जाएगा। पार्टी के अनुसार, देश में पहली बार ऐसा ऐप तैयार किया गया है। इस एप के जरिए पार्टी प्रदेश के 65 हजार बूथों के बूथ प्रभारी, पन्ना प्रभारी और चयनित मतदाताओं की पूरी जानकारी रखेगी। इस एप पर चुनाव की तैयारी से लेकर अन्य दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। पार्टी डिजिटल डेटा एकत्र करने के लिए प्रत्येक बूथ पर दो विस्तारक भेज रही है। ये विस्तारक बूथ क्षेत्र में 10 दिन तक रहेंगे और एप में फोटो समेत तमाम जानकारियां अपलोड करेंगे।

दरअसल, मिशन 2023 की तैयारी में जुटी भाजपा इन दिनों बूथ से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना की शुरुआत की है। इसके तहत पार्टी के 20 हजार स्वयंसेवी कार्यकर्ता 10 दिन का समय देंगे। इन 10 दिनों में वे प्रत्येक बूथ में 10 घंटे बिताएंगे और वहां ‘संगठन ऐप’ में सभी विवरण अपलोड करेंगे। यह कार्य विस्तारक के साथ भेजे गए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा। चयनित मतदाताओं के विवरण सहित बूथ प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर, फोटो, पता भी दर्ज किया जाएगा। इसमें बूथ पर क्या चुनौतियां हैं, पिछले चुनाव में कितने वोट मिले, कौन से मतदाता भाजपा के करीबी नहीं हैं, यह भी संक्षिप्त जानकारी होगी। पार्टी नेताओं का दावा है कि ऐप में सभी मतदाताओं क दर्ज करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य होगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811