Let’s travel together.

अपने अंदर के भय को खत्म करेंगे तभी उत्तम व्यक्तित्व का निर्माण होगा – ब्रिगेडियर संजय घोष

0 206

देश में एनसीसी से बेहतर कोई युवा संगठन नहीं है

विदिशा। 14 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी विदिशा के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एस ए टी आई का निरीक्षण भोपाल ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजय घोष ने किया जहां उन्हें कारपोरल निर्जरा जैन और कैडेट नेहा तिवारी ने पायलेट करते हुए , सार्जेंट मोनिका किरार

,अंडर ऑफिसर तन्वी श्रीवास्तव, अंडर ऑफिसर अवनी चौहान , कारपोरल रोहित सिसोदिया, अंडर ऑफिसर रवि शंकर दुबे, लांस कारपोरल रामकृष्ण यादव ने गार्ड ऑफ़ ऑनर देते हुए स्वागत किया गया। ब्रिगेडियर घोष ने अत्यंत प्रेरित उद्बोधन के साथ कैडेट्स से परिचर्चा करते हुए कैडेटों को अपने अंदर के भय को समाप्त कर अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करते हुए अपने व्यक्तित्व को निखारने का सफलतम सूत्र बताया।


उन्होंने कहा कैंप आपको अपनी प्रतिभा निखारने का एक अवसर प्रदान करता है । जिसमें यदि आप प्रतिभागी नहीं होंगे, तो आपके व्यक्तित्व में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जैसे स्कूल या कालेज से आए थे वैसे ही बिना कुछ सीखे वापस चले जाएंगे। आपको सभी गतिविधियों में भाग लेते हुए अपने अंदर के भय को समाप्त करना होगा । देश में चयनित विद्यार्थियों का आकलन किया जाए तो लगभग 10 से 15% सफलतम व्यक्तित्व के पीछे एनसीसी का योगदान है।

आज देश का सबसे बड़ा युवा संगठन एनसीसी है जिसमें बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण का अवसर प्राप्त होता है , देश में इससे बेहतर कोई युवा संगठन नहीं है।
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजय घोष ने अनेक कैडेट्स को बोलने के लिए प्रेरित किया, जिस से प्रेरित होकर अनेक ने मंच पर आकर अपने अंदर की झिझक मिटाते हुए प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने अत्यंत सहजता से उत्तर देते हुए कैडेट्स की भ्रांतियों को दूर किया।
सीनियर अंडर आफिसर अंजनी कुमार शुक्ला को डीजी एनसीसी कमैंडेशन मैडल से सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811