डोलाघाट हनुमान मंदिर पर 14 वर्षों से लगातार चल रही है रामायण, हर साल जनवरी के महीने में होता है महायज्ञ
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित डोलाघाट हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय राम चरित मानस महायज्ञ एवं भागवत कथा का प्रारंभ होने जा रही है। जनवरी के पहले सप्ताह में हर साल यहां पर सात दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ , भागवत कथा
एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें लगभग 50 गांव से अधिक के ग्रामीण उपस्थित होकर कथा सुनते एवं प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करते हैं। 14 वर्षों से लगातार रामायण पाठ दिन रात 24 घंटे निरंतर जारी है। चल रही है। इसमें श्रीश्री 1008 यग देव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज द्वारा यहां पर हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है।
14 वर्ष पहले हाईवे 18 पर स्थित डोला घाट पर आए दिन एक्सीडेंट हुआ करते थे यहां पर एक-दो दिन में होनी अनहोनी हो जाति थी इससे विचलित होते हुए ग्राम वासियों ने यहां पर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। इसके पश्चात यहां लगातार रामायण का पाठ कराया जा रहा है और साल में एक बार जनवरी के महीने में भागवत कथा का प्रवचन किया जाता है। महायज्ञ की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मंदिर को रंग रोगन कर तैयार कर लिया गया है। महाराज गांव गांव घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से सहयोग मांग रहे हैं।