Let’s travel together.

हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज की सामूहिक शक्ति का हुआ प्रकटीकरण

0 76

– खुदावली और मगरौनी में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

– हिंदू सम्मेलन में समाज के प्रमुखजन एवं संतगण हुए एकत्रित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में विराट हिंदू सम्मेलन को आयोजन भी किया जा रहा है। शिवपुरी जिले में खुदावली और मगरौनी में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इन हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य उल्हास जी कुलकर्णी, अध्यक्षता धूमेश्वर महाराज अनिरुद्ध वन जी और मातृशक्ति के रूप में कथा वाचक प्रियंका भारती की उपस्थिति रही। इन वक्ताओं ने हिंदू एकता पर बल दिया गया। सम्मेलन में समाज की सामूहिक शक्ति के प्रकटीकरण पर जोर दिया गया।

इस सम्मेलन में समाज के प्रमुखजनों के अलावा संतगण मौजूद रहे जिनके द्वारा यहां हिंदू सम्मेलन में सामाजिक एकता का भाव प्रदर्शित किया। जिले के खुदावली और मगरौनी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति पर जोर दिया गया। इस मौके पर अनेकता में एकता का भाव जागरण कर संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया। हिंदू सम्मेलन में मौजूद वक्तओं द्वारा भारतीय वैदिक संस्कृति द्वारा संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में बांधने पर बल दिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा गया कि सदा विश्व का कल्याण चाहने वाली सनातन संस्कृति को लाया जाए जिसे विश्व का कल्याण हो। इस मौके पर संपूर्ण हिंदू समाजजनों को सभी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी से एकजुट होने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदु समाज के लोग मौजूद रहे।

21 दिसंबर को यहां पर होंगे हिंदू सम्मेलन आयोजित-

शिवपुरी जिले में इस समय विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में 21 दिसंबर को शिवपुरी नगर में सिदेश्वर के गुरु गोरखनाथ मंदिर पर आयोजित होगा। इसी तरह कोलारस में लुकवासा मंडल में जैन मैरेज गार्डन में आयोजित होगा। बदरवास के खतौरा मंडल में परी मिलन मैरेज गार्डन में विराट हिंदु सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811