सी के पारे हरदा
ग्राम कड़ौला राघौ में श्रीमद् भागवत कथा, पूर्वजों की स्मृति, परिवार के सभी दिवंगत पुरखों की इस भवसागर से मुक्ति हेतु भव्य आयोजन किया
पंडित पूज्य श्री रमाकांत जोशी जी के मुखारविंद से ग्राम कड़ौला राघौ तह. तहसील खिड़किया जिला हरदा में समस्त भारद्वाज परिवार एवं ग्राम वासियों के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा, पूर्वजों की स्मृति,परिवार के सभी दिवंगत पुरखों की इस भवसागर से मुक्ति हेतु, आयोजन किया गया ।
भारद्वाज परिवार एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा दोपहर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में फूलों से सजी खुली जीप में कथावाचक पंडित रमाकांत जोशी सवार थे।उनके साथ मातृशक्ति सर पर कलश लेकर नाचते गाते चल रही थी। कलश यात्रा कथा स्थल से गांव से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्ग से होती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह कथावाचक तथा कलशो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बहुत ही सुंदर कलश यात्रा का आयोजन हुआ। इसके बाद पंडित रमाकांत जोशी जी द्वारा प्रथम दिन की – भागवत कथा में शोनाक आदि ऋषियों द्वारा सूतजी से प्रश्न और नारद सनतकुमार संवाद से शुरू होकर, दूसरे दिन – ध्रुव चरित्र, तीसरे दिन प्रहलाद चरित्र चौथे दिन गजेंद्र मोक्ष व समुद्र मंथन, पांचवें दिन – भगवान कृष्ण का जन्म, श्री कृष्ण की बाल लीला, गोपियों के साथ रासलीला,छठे दिन – कृष्ण रुक्मणी विवाह, सातवें दिन- सुदामा कृष्ण मित्रता, सुदामा का दरिद्रता,जीवन और कृष्ण की कृपा, राजा परीक्षित को सुखदेव मुनि द्वारा भागवत सुनना और उनका मोक्ष प्राप्त करना।
इस प्रकार जोशी जी द्वारा इन सात दिनों में भागवत कथा जीवन के गुण रहस्य को सरल मनमोहन मनोरंजन और प्रेरणादायक ढंग से उदाहरण सहित समझाए जिससे श्रोताओं का जीवन धन्य हो गया और श्रोताओं को परम शांति मोक्ष की प्राप्ति हुई। गांव के एवं दूर दराज से पधारे स्रोतोंओ द्वारा नाच गाकर बहुत ही भागवत कथा का रसपान किया। इसी प्रकार गोविंद भारद्वाज जी का कथा के दौरान सातों दिन डांस किया। उनके डांस की सभी ने बहुत कीतारीफ की। पांडाल में प्रतिदिन शाम 8 बजे से 12 बजे तक गांव के एवं आसपास के श्रद्धालु द्वारा भजन, सुन्दरकाण्ड एवं परिवार की महिला मंडल श्रीमती किरण भारद्वाज की टीम द्वारा बहुत ही सुंदर भजन का आयोजन किया गया।
अंत में कथा में बहुत ही बड़ी संख्या में कथा सुनने के लिए लोग आए भारद्वाज परिवार द्वारा हवन पूजन के पश्चात समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से विशाल भंडारा,व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में आसपास की ग्रामीण क्षेत्र के धर्म प्रेमी, जनता, स्नेहजन सहित महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं रिश्तेदार उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण की। 7 दिन के दौरान चली ग्राम कड़ोला राघौ में भागवत महापुराण कथा से पूरे गांव का वातावरण भक्ति मय हो गया, और पूरा गांव भगवान की भक्ति में डूब गया। आखिरी में श्री गोविन्द भारद्वाज जी के द्वारा समस्त ग्राम वासियों, भजन, सुन्दरकाण्ड मंडली, संगीत,मंच संचालन बजरंग भैया, जीजा जी, जीजी यों, बुआ फूफाजी, बहने,पू.पँडितो,व समस्त कार्यकर्ता एवं समस्त दूर दराज से पधारे सम्मानित मेहमानों का भी तह दिल से आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।