Let’s travel together.

पुलिस के सहयोग से नगरपालिका ने यातायात सुगम बनाने हटाए अतिक्रमण

0 310

यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नेहा शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ कार्यवाही 

अभिषेक असाटी बक्सवाहा छतरपुर 

बक्सवाहा नगर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से दुकानदार परेशान हैं। बुधवार को यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सीएमओ नेहा शर्मा के नेतृत्व में मुख्य बाजार में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन का अमला भी शामिल रहा।

नगर परिषद सीएमओ नेहा शर्मा ने बताया कि मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नगर की व्यवस्था बनाने के लिए कार्रवाई बहुत ही आवश्यक है, जिससे नगर का विकास हो सके और लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर अवधेश दुबे ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अतिक्रमण हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

वहीं, गुमटी धारकों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा उन्हें पिछले लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। उन्हें व्यापार करने के लिए व्यवस्थित जगह नहीं दी जा रही है, जबकि बाजार बैठकी नियमित वसूली जा रही है। उनकी दुकानों को आय दिन यहां से वहां स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे उनका काफी नुकसान हो रहा है।

दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा 8 साल पूर्व दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो आज दिनांक तक पूर्ण नहीं हुआ है। ये निर्माण अधीन दुकानें दुकानदारों को लागत मूल्य पर दी जानी थी, लेकिन अधर में लटका निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811