मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज पुलिस प्रशासन ने दीवानगंज में स्थित विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया। बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों एवं खातेधारकों की भीड़भाड़ रही। बैंकों में भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस चौकी दीवानगंज प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक आशुतोष द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने बैंकों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस प्रशासन ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, इंडसइंड बैंक की शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों तथा सायरन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैंक परिसर, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से बैंक कर्मियों और ग्राहकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही तो कतई नहीं होनी चाहिये। पुलिस टीम के चैंकिंग करने से जनता में सुरक्षा का एहसास हुआ। कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि बैंक की शाखाओं के आसपास सतर्कता बरती जाए।