Let’s travel together.

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की 14 वर्ष पूर्व शादी समारोह में हुईं थी भेंट 

0 84

जिला भाजयुमो के अध्यक्ष पद पर रहते 1 लाख 33 हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर श्री नवीन ने श्री शर्मा को दी थी बधाई।

सी एल गौर रायसेन

कहा जाता है कि समय कभी भी किसी को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है, कौन व्यक्ति अपनी कार्यकुशलता के कारण कितनी ऊंचाइयों पर पहुंच जाए इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, इसका ताजा उदाहरण भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनए गए नितिन नवीन आपके सामने है,जो 14 वर्ष पूर्व भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर कार्यरत थे, और उनकी उत्कृष्ट कार्य शैली के कारण वह अब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद तक पहुंच गए हैं, इससे बड़ी उपलब्धि उनके लिए और क्या हो सकती है। 14 वर्ष पूर्व जब वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री थे, इस दौरान रायसेन जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिले की कमान ऊर्जावान युवा नेता राकेश शर्मा के हाथों में थी, उन्होंने उस समय आमजन के बीच रहकर अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की टीम के साथ पूरे जिले में 1लाख 33 हजार सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया था, उस समय से उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा, इस बीच श्री शर्मा दो बार जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे और इसके पश्चात उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कदम रखा और उनकी काम करने की उत्कृष्ट कार्य शैली को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें भाजपा का पहले प्रभारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया जब वह अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की कसौटी पर खरा उतरते हुए उन्होंने भाजपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया और विस चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हो सभी में पार्टी को बेहतर सफलता मिली, जिसे देखते हुए श्री शर्मा को दूसरी बार रायसेन जिले के भाजपा अध्यक्ष के रूप में कमान सौंप दी गई जिसे वह वर्तमान में बखूबी निभा रहे हैं और पूरे जिले की जनता के बीच भी एक सक्रिय जनसेवक की भूमिका निभा रहे हैं। पुरानी यादें ताजा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने चर्चा के दौरान बताया कि आज से 14 वर्ष पूर्व उनकी भाजपा नेता रजनीश जी के विवाह कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन जी नवीन से हुई थी उस समय परिचय के दौरान श्री नवीन जी ने उन्हें युवा मोर्चा अध्यक्ष रहते युवाओं के बीच बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी थी। और आज की स्थिति में श्री नवीन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। निश्चित ही उनकी कार्य कुशलता और पार्टी के प्रति समर्पण भाव तथा कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के युवाओं को एक नया संदेश दिया है,निश्चित ही देश के युवाओं के लिए नवीन जी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना प्रेरणादाई साबित हो सकता है, उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से युवाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811