मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीदगड गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से ईंट भट्टो पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गीदगड़ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की सूचना पर दीवानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। मृतक युवक का नाम मांगी लाल आदिवासी भोपाल के कोकता निवासी है। वह दीवानगंज के गीदगढ़ गांव में सुरेंद्र के ईंट भट्टे पर काम करता था। शुक्रवार शाम को घर जाने को कह कर ईट भट्ठे से निकला था।मृतक की मां से फोन पर बात होने पर पता चला कि मांगीलाल आदिवासी घर नहीं पहुंचा है। सुबह रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली।
दीवानगंज पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है। मृतक युवक मांगीलाल आदिवासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज लाया गया। जहां पर पीएम होने के बाद शव परिजन के सुपुत्र कर दिया गया है दीवानगंज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।