Let’s travel together.

कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

0 131

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दीपेश मीना के नेतृत्व में कार्रवाई

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश मीना के नेतृत्व में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका का घेराव किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

मांगों में प्रमुख रूप से परिषद की बैठक शीघ्र बुलाने, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, फुटकर व्यापारियों से अवैध तहबाजारी वसूली बंद करने, अध्यक्ष पति द्वारा अध्यक्ष कक्ष में हस्तक्षेप रोकने, सतलापुर रोड-नाली निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच और अधूरे कार्य पूर्ण करने की बात शामिल है।

इसके अलावा, नगर पालिका कर्मचारियों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान, सभी प्रकार के शुल्कों का ऑनलाइन (UPI) माध्यम से लेन-देन, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में समानता, नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार, राहुल नगर में पट्टा वितरण और विकास कार्य, तथा गौशाला निर्माण कर आवारा गौवंश का संरक्षण करने की मांग भी की गई।

कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वही मंडीदीप नगर पालिका मे शासकीय भूमि पर प्लाट काटकर बेचने वालो पर उचित कार्यवाही की मांग की है!

इस अवसर पर दीपेश मीणा, दशरथ मीना, परेश नागर,राजू मेहरा, सुनील मालवीय, संजय राजपूत, वीरेंद्र मीणा, झूम्मक पाल, विजय सोनी, अशोक लोवंशी, संतोष राय, राधेश्याम चिंतामन सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

इनका कहना है

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है! जल्द ही जांच कर इनका निराकरण किया जाएगा! वहीं यदि शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है! तो उसे तोड़ा जाएगा!

प्रशांत जैन सी एम ओ मंडीदीप नगर पालिका

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन दिया गया है! वही शासकीय भूमि को बेचने वालो पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है!

दीपेश मीणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंडीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811