– मृतक की प्रेमिका के भाई ने अपने साथियों के साथ की थी संजय की हत्या
रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप के सतलापुर में संजय तोमर उर्फ टिल्लू हत्याकांड का एसडीओपी शीला सुराणा ने खुलासाकिया है। संजय की हत्या में उसकी प्रेमिका का भाई सहित चार गिरफ्तार लोगों को गिरफ्तार के धारदार हथियार बरामद किए गए हे।
रायसेन जिले के औद्योगिक शहर मंडीदीप की सतलापुर पुलिस ने 35 वर्षीय संजय तोमर उर्फ टिल्लू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में प्रेमिका के भाई सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते धारदार हथियार से संजय की हत्या की थी।
एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि घटना 13 दिसंबर 2025 की है, जब शासकीय अस्पताल मंडीदीप से सतलापुर पुलिस को सूचना मिली कि संजय तोमर उर्फ टिल्लू (35), निवासी वार्ड क्रमांक 16, राजस्थानी मोहल्ला, सतलापुर को परिजन मृत अवस्था में अस्पताल लाए हैं। मृतक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए थे।
मृतक के भाई लालसिंह तोमर की सूचना पर मर्ग कायम किया गया और शव का पोस्टमार्टम हमीदिया अस्पताल, भोपाल में कराया गया। मर्ग जांच में मृत्यु का कारण हत्या पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिरों की मदद से और घटनास्थल के आसपास लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कुछ ही घंटों में चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक संजय उर्फ टिल्लू तोमर का मुख्य आरोपी रामेश्वर लोधी की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश के चलते रामेश्वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार (छुरी) से संजय पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भोपाल और सागर की ओर फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और एक ऑटो वाहन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर लोधी (28, निवासी सतलापुर, हाल जाटखेड़ी, भोपाल), जय उर्फ मयूर श्रीवास्तव (19, निवासी वार्ड क्र. 53, जाटखेड़ा, थाना मिसरोद), सुनील ठाकुर उर्फ कल्लू (22, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, सतलापुर) और एक विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं।