Let’s travel together.

पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा के तीन  शिक्षकों का हुआ सम्मान

0 158

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा के तीन शिक्षकों को  एक निजी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य असमत बेगम, व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा तथा संगीत शिक्षक कामना गौर को शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से छात्रों तक पहुँचाने, विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों, छात्रों एवं ग्रामीणजनों ने इसे पूरे विद्यालय और क्षेत्र का सम्मान बताते हुए शिक्षकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राचार्य असमत बेगम ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान शिक्षकों को और अधिक जिम्मेदारी एवं उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शिक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811