मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम पंचायत शाहपुर के गांव भगवंतपुर कॉलोनी में भाकृअनुप-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल द्वारा भारत सरकार की अनुसूचित जाति उप-योजना अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय किसान संगोष्ठी, आदान वितरण एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार और पशुपालन मंत्री लखन पटेल द्वारा शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सांची क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , विदिशा विधायक मुकेश टंडन, अर्चना पोरते,गंगा राम चौकसे, सांची मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री संतोष शर्मा, सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल,कालूराम मीणा, शाहपुर सरपंच मोहन किशोर, सचिव सीताराम अहिरवार, आसपास गांव की पंचायत के सरपंच जनपद सदस्य प्रतिनिधि रूपवती भवानी जाटव।एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आयोजित कृषक संगोष्ठी में विशेषज्ञों द्वारा दुग्ध उत्पादन, पशुधन प्रजनन, पशु स्वास्थ्य, पोषण प्रबंधन तथा दुग्ध प्रसंस्करण से संबंधित व्याख्यान दिए गए। साथ ही वैज्ञानिक प्रजनन तकनीकों, विशेषकर कृत्रिम गर्भाधान का महत्व एवं व्यावहारिक उपयोग भी किसानों को समझाया गया। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन तथा अन्य विभागों द्वारा लगाई गई तकनीकी प्रदर्शनी में उन्नत तकनीकों, श्रेष्ठ जर्मप्लाज़्म, चारा उत्पादन पद्धतियों और आधुनिक प्रबंधन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर आसपास गांव की महिला एवं ग्रामीण अधिक संख्या में मौजूद रहे।