Let’s travel together.

रायसेन बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने सलामतपुर में की छापामार कार्रवाई, 10 विद्युत उपभोक्ताओं के बनाए धारा 135, 126 के केस

0 204

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट। 

कस्बे में रायसेन बिजली विभाग की वेजलेंस टीम ने विद्युत उपभोक्ताओं के दुकान व घरों पर छापामार कार्रवाई कर मीटर चेक किए। इस दौरान लगभग पचास कनेक्शनों की जांच की गई। जिसमें मीटर गड़बड़ी, बिजली चोरी, ओवरलोड सहित अन्य जांचे की गई। सलामतपुर के दस विद्युत उपभोक्ताओं के मीटर में चोरी व ओवरलोड की गड़बड़ी पाई गई। जिनके पंचनामे बनाकर धारा 135 चोरी के मामला एवं 126 ओवरलोड के तहत मामले दर्जकर नोटिस दिया जाएगा। अगर उपभोक्ता लोक अदालत में बिजली कंपनी के नुकसान की भरपाई नही करते हैं तो ऐसे उपभोक्ताओं के मामले अदालत में दिए जाएंगे।

सलामतपुर विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सलामतपुर कस्बे में रायसेन विजिलेंस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग पचास विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच करी है। जिसमें दस उपभोक्ताओं के कनेक्शनों में चोरी व ओवरलोड की बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। इन उपभोक्ताओं के पंचनामे बनाकर धारा 135 एवं 126 का मामला दर्जकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आगे भी विद्युत विभाग द्वारा सांची, सलामतपुर, बेरखेड़ी चौराहा, कुल्हाड़ियां, दीवानगंज, अम्बाड़ी, सेमरा, जमुनिया सहित अन्य क्षेत्रों में विजलेंस टीम छापामार कार्रवाई कर बिजली चोरी व अन्य मामलों में जांच करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811