Let’s travel together.

थाने में टीआई ने युवक को मारी चप्पल, वीडियो वायरल होने के बाद टीआई बोले- एआई से बनाया गया है वीडियो

0 349

– शिवपुरी के पिछोर थाने का मामला

– पिछोर थाना प्रभारी ने एलएलबी के स्टूडेंट को मारी चप्पल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर थाने में पदस्थ टीआई उमेश उपाध्याय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह थाने के अंदर एलएलबी के एक छात्र क्षितिज पाठक को चप्पलों से पीट रहे हैं। यह वीडियो शनिवार की रात का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। एलएलबी के छात्र को थाने में चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया कर्मियों से पिछोर टीआई उमेश उपाध्याय ने कहा कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है वहीं युवक का आरोप है कि वह थाने में रिपोर्ट लिखाने गया था लेकिन टीआई ने पहले गाली गलौज किया फिर मारपीट की और बाद में मामला दर्ज कर रात भर बंद कर पीटा।

टीआई से थाने पर विवाद हुआ-

इस मामले की घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित छात्र क्षितिज पाठक (24 वर्ष) पिछोर का ही रहने वाला है। शिवपुरी में एलएलबी पढ़ रहा है। पिता एडवोकेट रविंद्र पाठक भाजपा नेता हैं। स्थानीय विधायक प्रीतम लोधी के करीबी माने जाते हैं। क्षितिज भी पूर्व में एबीवीपी से जुड़ा रहा है। क्षितिज ने बताया कि वह शनिवार शाम शिवपुरी से पिछोर अपने घर पहुंचा था। यहां उसके मित्र फरहान ने अपने साथ हुए झगड़े की सूचना देते हुए थाने चलने के लिए कहा।

चप्पल से मारपीट की-

पीड़ित छात्र क्षितिज पाठक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ जब थाने पहुंचे तो वहां दो ही पुलिसकर्मी थे। एक महिला अपनी शिकायत आरक्षक को लिखवा रही थी। क्षितिज ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही। इसी दौरान सिविल ड्रेस में थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय वहां पहुंच गए। दोनों के बीच बहस हो गई। क्षितिज ने कहा कि थाना प्रभारी उपाध्याय ने पहले तो गाली-गलौज की, फिर मारपीट करने लगे।

शांति भंग के आरोप में बंद किया-

क्षितिज ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद उसे रातभर थाने में बंद रखा गया। यहां भी उसे पीटा गया। फिर उस पर शांतिभंग का केस दर्ज किया गया। परिजन ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे उसकी जमानत कराई। क्षितिज का दावा है कि जमानत के बाद उस पर अपनी गलती स्वीकार करने और वीडियो बनाने की बात से मुकरने का दबाव बनाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811