Let’s travel together.

स्व. भैयालाल शुक्ल की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा आयोजित, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल

0 87

रीवा।  उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल अपने पूज्य पिताजी एवं विंध्य क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी स्व. श्री भैयालाल शुक्ल जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हरिहरपुर धाम रीवा में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने स्व. श्री शुक्ल जी के स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान कार्यों और जीवन मूल्यों का स्मरण किया। प्रार्थना सभा में परिवारजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।

प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह भावपूर्ण अवसर उस महान विभूति की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, मानवीय मूल्यों और त्याग के आदर्शों को जिया। पूज्य पिता जी ने जीवनभर सेवा, त्याग और मानवता के आदर्शों को अपनाया और समाज में एक मिसाल प्रस्तुत की। पूज्य पिताजी के त्याग, सेवा और मानवीय मूल्यों की विरासत सदैव प्रेरणा देती रही है। उन्होंने सादगी, त्याग और मानव–सेवा को अपने जीवन का धर्म बनाया।

उप मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण शब्दों में अपने पिताजी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित संत समाज को श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक स्वरूप श्रीफल एवं शॉल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूज्य पिताजी की स्मृति में पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811