Let’s travel together.

14 दिन हो गए यूथ हब के फूड कोर्ट को उजाड़ें लेकिन बेरोजगार हुए उन सैकड़ों परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं

0 94

– कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी रविवार को विरोध स्वरूप विशाल मशाल रैली निकालेंगे*

– जिस जगह व्यवस्थापन किया जा रहा है वहां जानवरों का जमावडा- विकास उपाध्याय

 सुरेन्द्र जैन रायपुर

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि यूथ हब के फूड कोर्ट को उजाड़ें हुए आज 14 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार से किसी भी प्रकार की मदद वहां व्यवसाय करने वालों को नहीं मिली है और जहां पर उनके व्यवस्थापन की बात की गई है वहां जानवरों का जमावड़ा है इंसान तो दूर परिंदा भी पर नहीं मार रहा है।
उपाध्याय ने कहा कि पीड़ित परिवार के बारे में कोई नहीं सोच रहा है 14 दिन होने को आए हैं उनके घर में चूल्हा जल रहा कि नहीं कौन सी कोई स्थिति से गुजर रहे हैं कर्ज लेकर व्यवसाय खड़ा किए वेंडरों को लगातार किस्त पटाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है लेकिन वाह रे बीजेपी सरकार और उसके मंत्री,विधायक, और महापौर को सत्ता के नशें में यह दिखाई नहीं दे रहा है सरकार के तरफ से एक आदमी भी उनको मुआवजा की बात नहीं कर रहा है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक इस लड़ाई को जारी रखेगी रविवार को पीड़ित परिवार के साथ मिलकर युवा कांग्रेस और nsui के साथी विरोध स्वरूप मशाल रैली निकालेगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811