Let’s travel together.

एयरटेल ने पेश किया Jio से सस्ता प्लान 49 रुपये में मिलेगा इतना डेटा

107

 एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 49 रुपये है। वैसे तो यह प्रीपेड प्लान है, लेकिन एक बात ध्यान देने वाली है कि यह एक डेटा पैक है। इसका मतलब है कि यदि आपके बेस प्लान में मिलने वाला डेटा खत्म हो जाता है, तो आप इस रिचार्ज करके डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयरटेल 49 रुपये डेटा प्लान

इस प्लान में 6 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन है। इसका मतलब है कि यदि आपको लगता है कि आप एक दिन में 6 जीबी तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं, तो आपके लिए प्लान फायदेमंद हो सकता है। वहीं, एयरटेल की 4G और 5G सेवाएं देश में तीन हजार से अधिक शहरों और कस्बों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, रिलायंस जियो भी 6जीबी डेटा वाला पैक ऑफर करता है।

जियो का 61 रुपये वाला प्लान

जियो के 61 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी डेटा मिलता है। यह डेटा वाउचर प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी नहीं है। जब तक आपका मौजूदा प्लान एक्टिव रहेगा। तब तक ये प्लान चलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 119, 149, 179, 199 और 209 रुपये के प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की वैधता भी एक्टिव रिचार्ज प्लान तक रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811