Let’s travel together.

“रैली से रिबन तक: MRSC छात्रों ने एड्स-नशे पर लगाई ब्रेक!”

0 124

इंदौर । महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल साइंसेज में विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने एचआईवी/एड्स और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

छात्रों एवं NSS स्वयंसेवकों ने एड्स और ड्रग एब्यूज़ के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली और इसके बाद कॉलेज परिसर में मानव श्रृंखला के रूप में रेड रिबन का प्रतीक बनाकर एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सभी संकाय सदस्यों व स्टाफ को रेड क्रॉस बैज वितरित किए और समाज में भेदभाव समाप्त कर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

पूरे कार्यक्रम का सफल समन्वय कार्यक्रम अधिकारी एवं समन्वयक प्रो. दीपांशु पाण्डेय द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेंदुए के कारण भयभीत ग्रामीण,किसान का बकरा ले गया तेंदुआ     |     हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811