Let’s travel together.

भगवान बुद्ध के परमशिष्यो की पवित्र अस्थियों की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ बौद्ध वार्षिकोत्सव 

0 124

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

चेत्यागिरि बिहार सांची के 73 वे वार्षिकोत्सव का भगवान गौतम बुद्ध के परम शिष्यों की पावन अवशेषों की पूजा अर्चना के साथ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया ।
आज सांची के बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध के परमशिष्यो के पवित्र अवशेषों को तलघर से सम्मान पूर्वक बाहर लाया गया तथा पवित्र अवशेष की पूजा अर्चना पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रममंत्री मप्र शासन के प्रहलाद पटेल क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी श्रीलंका के मुख्य बिहाराधिपति एवं अध्यक्ष पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो सांची महाबोधि सोसायटी प्रमुख वानगल विमलतिस्स नायक थैरो द्वारा पूजा अर्चना के साथ कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एसडीएम मनीष शर्मा  सहित बडी संख्या में अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । तथा पूजा अर्चना के पश्चात जनता के दर्शनार्थ सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया ।इसके दौरान नगर में बडी संख्या में व्यवसाईयों ने विभिन्न बस्तुओं की दुकान लगाई गई । नगर भर मे सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे वाहनों की आवजाही हेतु वनवे ट्राफिक व्यवस्था की गई थी जिससे वाहनों को आसानी से आवाजाही हो सके ।इस ऐतिहासिक वार्षिकोत्सव मे पहुचने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा भी ट्रेन स्टापेज किए गए थे बडी संख्या में लोग यहाँ पहुंचे ।आज शाम 6-30 बजे जम्बूद्वीप पार्क में महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ भी किया जायेगा ।इस शुभारंभ मे मछुआ कल्याण एवं मत्स्य राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर आध्यात्मिक सास्कृतिक उत्सव की छटा बिखरी दिखाई देगी इस आयोजन में ज्ञान सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश तथा श्री लंका से आये कलाकारों द्वारा लोक नृत्य नाटिका से भगवान बुद्ध की जीवन कथाओं एवं उनके उपदेश की प्रस्तुति की जायेगी ।इस अवसर पर जम्बूद्वीप पार्क में रंगबिरंगी छटा बिखरी दिखाई देगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811